Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessव्यापार महासंघ अध्यक्ष चांदमल जैन का निधन हुआ

व्यापार महासंघ अध्यक्ष चांदमल जैन का निधन हुआ


Deoli News 16 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली व्यापार महासंघ के अध्यक्ष चांदमल जैन का गुरुवार को निधन हो गया है। दरअसल जैन पिछले कुछ माह से अस्वस्थ चल रहे थे। 

जानकारी के अनुसार व्यापार महासंघ अध्यक्ष चांदमल जैन का गुरुवार अपरान्ह 3 बजे तेली मोहल्ला स्थित घर पर निधन हो गया है। वह पिछले कुछ माह से एक गंभीर एवं जानलेवा बीमारी से ग्रसित थे। जिनका उपचार भी चल रहा था। गुरुवार को जैन ने दम तोड़ दिया। चांदमल जैन व्यापार महासंघ के अध्यक्ष थे। जिन्होंने देवली में हर माह के अंतिम मंगलवार बाजार बंद रखने के निर्णय को काफी महीनों तक जारी रखा था। जैन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नगर अध्यक्ष, ब्लॉक महामंत्री एवं जिला महामंत्री रह चुके थे। उनके पुत्र पंकज जैन नगर पालिका मंडल देवली के पार्षद भी है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह जैन का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d