गत 21मार्च को दर्ज हुआ था प्रकरण
Deoli News 1 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना पुलिस देवली ने आईटी एक्ट के एक प्रकरण में कार्रवाई कर व्हाट्सएप पर एक महिला को अश्लील मैसेज भेजने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार यह आरोपी राजेश पुत्र बालचंद खटीक निवासी सीआईएसएफ की दीवार के पास वार्ड नं 2 देवली है। जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तथा गिरफ्तार किया है। मामले में प्रकरण में अनुसंधान जारी है।
यह है प्रकरण
दरअसल गत 21 मार्च को देवली के बंगाली कॉलोनी निवासी एक विवाहित महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति व धर्मेंद्र खटीक के बीच लेनदेन का विवाद न्यायालय में चल रहा है।
आरोप लगाया कि इसका फायदा उठाते हुए धर्मेंद्र व उसके भाई राजेश खटीक ने उसे नाजायज रूप से परेशान किया तथा व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजें। साथ ही यह विवाद खत्म करने के लिए महिला को अपने पास आने व गलत काम करने को कहा था। इससे परेशान होकर महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


