Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationशहर में जगह-जगह फूटी जलापूर्ति लाइने, व्यर्थ बह रहा पानी

शहर में जगह-जगह फूटी जलापूर्ति लाइने, व्यर्थ बह रहा पानी

“पब्लिक वॉइस”


Deoli News 21 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जलदाय विभाग की जलापूर्ति की लाइने शहर में कई जगहों पर क्षतिग्रस्त है। जिसकी वजह से सप्लाई के वक्त टूटी लाइनों से पानी व्यर्थ बह रहा है। व्यर्थ पानी बहने से हजारों लीटर नीर की बेवजह बर्बादी हो रही है।

लेकिन विभागीय अभियंता इनकी मरम्मत के प्रति गंभीर नहीं है। लोगों ने बताया कि महज शहर के गौरव पथ पर ही दो जगह पर सप्लाई लाइन टूटी है। इनमें मयूरी साड़ी के पास एवं पुराने दयाल हॉस्पिटल के पास रोजाना कई लीटर पानी बह रहा। इसी प्रकार जगदीश धाम के पास व इससे कुछ मीटर पहले महेश नर्सिंग होम के पास भी सड़क पर सप्लाई लाइन टूटी है। जिससे पानी की व्यर्थ बर्बादी हो रही है। जहां कई कॉलोनी में लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिलता। वही उतना पानी तो विभाग की लापरवाही के चलते रोजाना व्यर्थ ही बह जाता है। इसी प्रकार स्टील फैक्ट्री के सामने हिमांशु विहार के पास भी वाटर सप्लाई लाइन टूटी है। जिससे पिछले कई दिनों से पानी बह रहा है। यह ऐसे बिंदु है जहां लोगों की आवाजाही रहती है तथा टूटी लाइन का पता लग रहा है।

जबकि शहर के कई और हिस्सों में भी सप्लाई लाइन टूटी है। जिनका पता नहीं लगता। इन्हें भी चिन्हित कर लीकेज पॉइंट की मरम्मत की जानी चाहिए, ताकि पानी की व्यर्थ बर्बादी रुक सके। जिससे कि आगामी गर्मी के सीजन में किल्लत का सामना नहीं करना पड़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d