Deoli News 21 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीसांवरिया सेठ विकास समिति देवली के तत्वाधान में हर महीने जाने वाली सांवरिया सेठ बस यात्रा इस बार विजया एकादशी को देवली से जाएगी।
बस यात्रा से जुड़े देवेंद्र दीपक ने बताया कि विजया एकादशी कृष्ण पक्ष आगामी 24 फ़रवरी को है। इस दिन सुबह 11 बजे शहर के जगदीश धाम के पास से बस यात्रा रवाना होगी। यात्रियों को सुबह साढ़े 10 बजे तक बस पर पहुंचना होगा, ताकि यात्रियों के लिए बैठने की व्यवस्था की जा सके। यात्री 9785216416 पर संपर्क कर सकते हैं।


