Deoli News 11 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के घाड़ निवासी कमल कंजर की गोली मारकर की गई हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी एवं शार्प शूटर को पुलिस ने देवली न्यायालय में पेश किया।
जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश हुए। पुलिस के अनुसार यह आरोपी जसदीप उर्फ दीप पुत्र रणजीत सिंह जट है। जिसे पुलिस ने कमल कंजर की गोली मारकर की गई हत्या की आरोप में गिरफ्तार किया था। यह घटना गत 19 दिसंबर की है। आरोपी शातिर अपराधी है, जो एक पैर से विकलांग भी है। वह कृत्रिम पैर से चलता हैं। पुलिस ने उसे देवली न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश हुए। जानकारी के अनुसार आरोपी को शिनाख्ती के लिए पुलिस वापस न्यायालय के आदेश पर पीसी रिमांड पर देवली लाएगी। जहां उसे बापर्दा किया जाएगा और मामले में पूछताछ की जाएगी। उल्लेखनीय है कि शार्प शूटर की ओर से यह हत्या अफीम की ठगी का बदला लेने के लिए की गई।



