Deoli News 11 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक पुलिस अधीक्षक की ओर से स्थाई वारंटी एवं भगोड़े अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत देवली पुलिस ने एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है।
देवली थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर ने बताया कि पुलिस ने एनआई एक्ट के मामले में गत 3 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी टीकम शर्मा पुत्र सत्यनारायण शर्मा निवासी अंबापुरा कॉलोनी, दौलता मोड को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले तीन वर्षों से वांछित था। आरोपी को हेडकांस्टेबल अब्दुल वहाब, ईस्माइल और हुकुमनाथ के सहयोग से पकड़ा गया।
Social News : महिला सफाई कर्मचारी ने लौटाई सोने की चेन



