राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा, चालक ने कूदकर बचाई जान
Deoli News 11 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर पर मंगलवार दोपहर मुंडिया खुर्द कट के समीप एक खड़े ट्रेलर की केबिन में आग लग गई। जिसके चलते ट्रेलर की केबिन जलकर खाक हो गई। हालांकि इस हादसे में कोई जान की हानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे मुंडिया कट के समीप खड़े एक ट्रेलर में से अचानक धुआ उठने लगा। धुआ देखकर ट्रेलर में सो रहा चालक बबलू पुत्र शंभू बंजारा निवासी केसरपुरा थाना परोली जिला भीलवाड़ा तत्काल ट्रक से बाहर निकला। देखते ही देखते ट्रेलर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे ट्रेलर की केबिन पूरी आग की लपटों में समा गई। लोगों की सूचना पर दूनी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचे और राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ओर ट्रैफिक को डायवर्ट किया। पुलिस की सूचना पर देवली नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची।
देवली से पहुंची दमकल ने आग पर पानी की बौछार कर आग पर काबू पा लिया। दूनी थाने के सहायक उप निरीक्षक शंकर लाल यादव ने बताया कि चालक बबलू बंजारा उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में टाइल्स खाली करने गया था। वापस लौटते वक्त वह मुंडिया खुर्द के करीब ढाबे पर रुका और भोजन कर यही विश्राम करने लगा। इस बीच अज्ञात कारणों से ट्रेलर की केबिन में आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। संभावना है कि शॉर्ट सर्किट से यह आग लगी।



