Deoli News 11 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कार्यालय सहायक अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग देवली ने आगामी 14 मार्च धूलंडी के मौके पर होने वाली जलापूर्ति का समय घोषित किया है।
सहायक अभियंता के अनुसार 14 मार्च को सुबह 10:30 से 11:15 तक प्रताप कॉलोनी, साकेत कॉलोनी में जलापूर्ति होगी। इसी तरह सुबह 11:30 से दोपहर 12:15 बजे तक ज्योति कॉलोनी, पटेल नगर, एजेंसी एरिया, कुचलवाड़ा रोड, हनुमान नगर, शिव कॉलोनी, जैन कॉलोनी में जलापूर्ति होगी। वही दोपहर डेढ़ बजे से 2:15 बजे तक सदर बाजार, घोसी मोहल्ला, इंदिरा कॉलोनी, बजरंग कॉलोनी, बैरवा मोहल्ला, कीर मोहल्ला, बंगाली कॉलोनी, चर्च रोड, विवेकानंद कॉलोनी, पटवा बाजार आदि क्षेत्र में जलापूर्ति होगी। जबकि ग्रामीण जल योजना नगरफोर्ट में दोपहर 12 से अपरान्ह 3 बजे तक जलापूर्ति की जाएगी।



