Jahazpur News 19 अप्रैल (आज़ाद नेब) ग्राम पंचायत शक्करगढ़ मे भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल के पक्ष में शनिवार को होने वाली आमसभा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने के लिए भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने पीले चावल बांटकर आमंत्रित किया।
भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में युवा मोर्चा सदस्यों ने ग्राम पंचायत खजुरी में घर घर जन संपर्क कर गृहमंत्री अमित शाह की शक्करगढ़ में होने वाली जन सभा के लिए लोगो को पीले चावल बांटे। उन्होंने बताया कि भाजपा के लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल के समर्थन के लिए क्षेत्र के गांवों में जाकर आम जन से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है। आम सभा को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए भाजपा कार्यकर्ता आमजन से संपर्क साध रहे हैं।
जनसंपर्क के दौरान भाजयुमो लोकसभा संयोजक चंद्र प्रकाश जोशी, पंचायत समिति सदस्य रामपाल मीणा, युवा मोर्चा शक्करगढ़ मंडल अध्यक्ष शिवराज मीणा, गाडोली युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंशुल जिंदल, पीयूष शर्मा, सूरज सोनी, रामावतार मीणा आदि उपस्थित थे।


