Deoli News 19 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी लोकसभा चुनाव में 26 अप्रेल को मतदान करने वाले लोगों को अब देवली स्थित टीवीएस कंपनी के अधिकृत शोरूम राजस्थान मोटर्स पर भी ग्राहकों को छूट मिलेगी।
शोरूम संचालक बालकिशन मालू ने बताया कि अपनी उंगली पर वोट दिए जाने की स्याही दिखाने पर ग्राहकों को छूट मिलेगी। इसके तहत टीवीएस ग्राहकों को वाहन की सर्विस कराने पर सर्विस चार्ज में 20 प्रतिशत व पार्ट्स पर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसी तरह नया वाहन खरीदे जाने पर 1001 का डिस्काउंट दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह योजना 26 और 27 अप्रैल को लागू रहेगी।


