Deoli News 7 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) इनर व्हील क्लब देवली की ओर से शुक्रवार शाम साकेत कॉलोनी स्थित भगवान शिव के मंदिर में स्टील की दो चेयर लगवाई गई हैं।
क्लब अध्यक्ष अनु शर्मा ने बताया कि निर्जला एकादशी पर यह चेयर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लगवाई गई हैं, ताकि उन्हें सुविधा हो सके। क्लब के अन्य सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित हुए और सभी सदस्यों ने महादेवजी की पूजा-अर्चना की। क्लब सदस्य ज्योति मंगल, सोनू चौधरी, कविता खत्री, डिंपल गोयल, मीना सिंहल, अरुणा चौधरी, सुनीता कुमारी भी उपस्थित थी।
न्यूक्लियस अकैडमी के पांच छात्रों का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन


