एजुकेशन न्यूज़
Deoli News 6 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में भरतपुर हाउस के सामने संचालित न्यूक्लियस अकैडमी के पांच छात्रों का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है।
अकैडमी डायरेक्टर रजनीश बाबूलाल दीपक ने बताया कि संस्था के पांच छात्रों को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। यह छात्र कोमल प्रजापत, मुस्कान मीणा, दिव्यांश शर्मा, हिमांशु वर्मा और किस्मत शर्मा है। इन्हें कक्षा 12 में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। न्यूक्लियस अकैडमी की इस उपलब्धि पर संस्थान की ओर से छात्रों को बधाई दी गई हैं। इंस्पायर अवार्ड विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है।



