Deoli News 28 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी जिले में और मजबूत होते नजर आ रही है। शुक्रवार को आयोजित राजनीतिक कार्यक्रम में जिलेभर से सैकड़ो कार्यकर्ता भाजपा ज्वाइन करेंगे। इनमें देवली के पालिकाध्यक्ष भी शामिल है।
पार्टी जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक अजीत मेहता ने बताया कि यह कार्यक्रम टोंक के जैन नसिया परिसर में दोपहर 3 बजे आयोजित होगा। इसमें भाजपा नेता व अनुशासन समिति के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनपुरिया, पूर्व मंत्री पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल सैनी, भाजपा नेता विजय बैसला, जल संसाधन मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, निवाई विधायक रामसहाय वर्मा समेत नेता मौजूद रहेंगे। इस मौके पर जिलेभर से आने वाले सैकड़ो कार्यकर्ताओं को भाजपा ज्वाइन कराई जाएगी। इसमें देवली के पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन समेत भी शामिल है। उल्लेखनीय कि पिछले दिनों पालिका अध्यक्ष देवली नेमीचंद जैन ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। तब से यह कयास लगाया जा रहा है कि जैन बीजेपी ज्वाइन करेंगे। इसकी पुष्टि भाजपा जिला अध्यक्ष ने कर दी है।



