Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjp5 साल तो आकर संभाला नहीं ...गलतियों को माफ कर पार्टी को...

5 साल तो आकर संभाला नहीं …गलतियों को माफ कर पार्टी को जिताए- जौनपुरिया


Deoli News 28 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल देवली की बैठक बुधवार रात मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत की अध्यक्षता में अग्रवाल विश्रामगृह परिसर में हुई। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आयोजित हुई। बैठक में पहुंचने पर जोनापुरिया का स्वागत किया गया।

भाजपा टोंक सवाईमाधोपुर लोकसभा सांसद प्रत्याशी जौनापुरिया ने कहा कि संगठन का महत्व मुझे भी इस बार पता चला है। सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार करीब-करीब उनका टिकट कट चुका था। लेकिन सभी के आशीर्वाद से उन्हें तीसरी बार पार्टी ने टिकट दिया है। उन्होंने अपील है कि कार्यकर्ता पूरी मेहनत से लगकर चुनाव में विजय दिलाएंगे। यह चुनाव देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत करने का चुनाव है। उनसे कोई कार्यकर्ता नाराज है तो माफ करें और सभी आपसी मतभेद भूलकर एक साथ मिलकर भाजपा को विजय बनाए। मौजूदा समय में भाजपा कार्यकर्ताओं के सांसद व विधायक वे ही है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता में सांसद के प्रति आक्रोश भी नजर आया। कई कार्यकर्ता सांसद की कार्य शैली से नाराज दिखे।

5 साल नहीं आने पर जताई नाराजगी…

बैठक में कई कार्यकर्ताओं ने यह आक्षेप लगाया कि चुनाव जीतने के बाद सांसद जौनपुरिया 5 साल तक क्षेत्र में नहीं आए। उन्हें यह नहीं लगा है कि बीजेपी का सांसद चुनकर संसद ने गया है। खासकर इस रवैया से भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी। इसी तरह एक भाजपा नेता ने कहा कि यह चुनाव किसी एक व्यक्ति का न होकर मोदी जी का चुनाव है, जो वोट मिलेंगे मोदी के नाम पर मिलेंगे। लिहाजा एकजुट होकर पार्टी को जिताना है। उल्लेखनीय है कि सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने चुनाव जीतने के बाद कभी क्षेत्र की सार संभाल नहीं की। उनकी इस उपेक्षा से भाजपा मतदाता भी काफी नाराज है। इससे पहले सांसद, पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर, भाजपा नेता नरेश बंसल समेत नेता पूर्व पार्षद विकास बंसल के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके घर गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d