Desk News 28 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश चौधरी ने लोकसभा आम चुनाव-2024 के मद्देनजर मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले तथा मतगणना दिवस पर संपूर्ण टोंक जिले में सूखा दिवस घोषित किया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 24 अप्रैल को शाम 6 बजे से 26 अप्रैल, को शाम 6 बजे तक तथा 4 जून को मतगणना दिवस पर सूखा दिवस रहेगा।



