Deoli News 22 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सोमवार को शहर के अग्रवाल धर्मशाला में विराजमान भगवान चारभुजानाथ ने भी श्रीराम का रूप धारण किया।
इस दौरान मंदिर पुजारी ने भगवान चारभुजानाथ व माता लक्ष्मी को श्रीराम व माता सीता की पोशाक पहनाई गई। यह पोशाक भगवा रंग की थी। उधर, इनर व्हील क्लब देवली की ओर से बोरड़ा गणेश मंदिर में भगवान हनुमान के चोला चढ़ाया तथा भोग लगाया। इससे पहले क्लब सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर भजन गए तथा श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया। कार्यक्रम में ज्योति मंगल, मनाली गुप्ता, अनु शर्मा, वर्षा, शेफाली मंगल, अरुणा, शीला, मनीषा शर्मा, मुस्कान मंगल थी।
इधर, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के मौके पर सोमवार सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पांचो बस्तियों में प्रभातफेरी निकाली। प्रभातफेरी में शामिल श्रद्धालु भगवान राम नाम का उच्चारण करते हुए चल रहे थे। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर सोमवार रात शहर में घरों पर सजावट होगी तथा दीपावली की तरह घर-घर दीप जलाए जाएंगे। इससे पहले सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक भजन कीर्तन होगा।



