Deoli News 3 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पटेल नगर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत संगीतमय आयोजन हो रहा है।
चौथे दिन बुधवार को कथावाचक नंदिनी ने यहां श्रीराम जन्म और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई। भक्तों ने बड़े धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा को साक्षात गोविंद का स्वरूप माना जाता है, जिसमें सभी भक्त बड़े भाव व प्रेम से उत्सव मनाते हुए अपना सहयोग दे रहे हैं। इस अवसर पर पटेल नगर समेत कई जगहों के लोगों ने भाग लिया।



