Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationसंभागीय आयुक्त व पुलिस महानिरीक्षक ने बैठक ली, सुनी जनसमस्याएं

संभागीय आयुक्त व पुलिस महानिरीक्षक ने बैठक ली, सुनी जनसमस्याएं

समाधान का दिलाया भरोसा


Desk News 21 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिले के उनियारा पुलिस थाने में गुरूवार दोपहर सीएलजी, महिला सखी सहित समितियों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद का कार्यक्रम अजमेर रेंज के संभागीय आयुक्त महेश शर्मा एवं पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

यहां संभागीय आयुक्त महेश शर्मा एवं पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने बैठक में जनता से सीधा संवाद किया गया। इस दौरान संदीप गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शंकरलाल ठाडा, पूर्व पालिका अध्यक्ष राकेश बढ़ाया, कैलाश चौधरी, पार्षद धर्मप्रकाश शर्मा, किशन खींची ने कहा कि चारभुजानाथ के मंदिर में चार माह पहले हुई चोरी की वारदात सहित चोरी की का खुलासा नहीं हुआ। इन लोगों ने अलीगढ़ में पुराने थाने की भूमि पर पार्क बनाने या पेयजल स्त्रोत बनाने, बस स्टैंड पर आडे तिरछे वाहन खड़े करने पर रोक लगाने, कामधेनु सर्कल यातायात पुलिसकर्मी लगाने, कस्बे में वाहनों की गति कम रखने, झुण्डवा में आवासीय कालोनी के आवंटन में घपला होने, स्टाफ की कमी को दूर कर पुलिस व होमगार्ड की संख्या बढ़ाने, बजरी पर रोक के कारण 2 हजार की बजरी 6 हजार में मिल रही है।

नशे की लत पर अंकुश लगाने, सरकार के भू प्रबंधन विभाग द्वारा गत दिनों किए गए ड्रोन सर्वे में कुछ काश्तकारों की खातेदारी की भूमि का कम कर दिया गया है। उसे पुनः जोड़ने की मांग रखी गई।

वारदात का जल्द करेंगे खुलासा, आमजन जागरूक हो

इस पर अजमेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने कहा कि उनियारा के मंदिर की चोरी का खुलासा शीघ्र होगा। ऐसे बड़े प्रमुख मंदिरों में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएं या मंदिर के पुजारी व चौकीदार मंदिर में सोए। चोरी व नकबजनी की वारदात बाहरी गैंग द्वारा न हो, इसके लिए शहरी क्षेत्र में नगरपालिका पूरे कस्बे में तथा ग्राम पंचायते भी कैमरे लगाए, पुलिस को भी सुधार करने की आवश्यकता है। पुलिस के साथ आमजन को भी जागरूक होना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि नशे पर अंकुश के लिए परिवारजन भी पूरा ध्यान रखें। पुलिस नशे की सप्लाई करने वाली गैंग के सरगना तक पहुंच उन्हें पकड़े। आमजन के सहयोग से ही अपराधों पर नियंत्रण संभव है पुलिस अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाए। हालांकि यहां का एरिया काफी शांत है। संभागीय आयुक्त महेश शर्मा ने कहा कि सरकार की फलेसिप योजना का पूरा लाभ उठाए। गिरदावरी भी अपने मोबाइल एप।से किसान कर सकते हैं। पीएम किसान निधि योजना के लाभ के लिए फार्मर रजिस्ट्री आईडी जरूर बनाएं समस्या का समाधान पुलिस प्रशासन पहले करें, ताकि कोई अड़चन व बाधा नहीं आ सके।

इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक विकास सागवान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेन्द्र सिंह भाटी, उपखण्ड अधिकारी शत्रुघ्न सिंह गुर्जर, तहसीलदार प्रवीण कुमार सैनी, उपाधीक्षक रघुवीर सिंह भाटी, सीआई विक्रम सिंह चौहान, आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d