Deoli News 13 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कोटा रोड स्थित माँ वैष्णो देवी होटल कैम्पस में सखी सहेली देवली की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह रविवार को आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश के पूजन एवं वंदना से हुआ। समिति द्वारा कमलेश मूंदड़ा को अध्यक्ष, वंदना तोषनीवाल को सचिव, मोनिका सुराणा को कोषाध्यक्ष, निधि गर्ग को उपाध्यक्ष, वर्षा सोनी को संपादक, बबीता गोयल को सह सचिव, इंद्रा सोनी को पर्यावरण प्रमुख, माया अजमेरा को बाल विकास प्रमुख, नीलम गुप्ता को महिला सशक्तिकरण प्रमुख, स्मिता शर्मा को नेत्रदान एवं देहदान प्रमुख, डॉ. कल्पना जिंदल को रक्तदान एवं अंगदान प्रमुख, सुनीता गोयल को संस्कार एवं संस्कृति प्रमुख, मीनू जिंदल को संबंध समन्वय प्रमुख, मोनिका जैन को तकनीकी प्रमुख, रिंकू मंगल को जनसंपर्क प्रमुख, शिल्पा सोनी को कार्यालय संगिनी, सुशीला टाक को परामर्शदाता प्रभारी मनोनीत किया गया।
इसी तरह शारदा बालसोरा को सांस्कृतिक प्रभारी तथा नीलम मंचंदा को संरक्षिका के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया। निवर्तमान अध्यक्ष नीतू मंगल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान उषा जिंदल, सुशील, वर्षा मालू, सुमन माहेश्वरी, डिंपल, इंदु गर्ग एवं सीमा जायसवाल भी थी।


