“चालक बाल-बाल बचा”
Deoli News 13 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुराने देवली-केकड़ी मार्ग पर सोमवार सुबह बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना नासिरदा थाना क्षेत्र के कहारों का झोपड़ा (मालेड़ा) के करीब की है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक पुलिस से बचने के प्रयास में बार-बार खड़े होकर आगे-पीछे देख रहा था, जिसके चलते वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे गहरे गड्ढे में जा गिरा। पलटने के दौरान तेज धमाका हुआ, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस मार्ग पर बजरी से भरे वाहन अक्सर तेज रफ्तार में गुजरते हैं, जिससे राहगीरों के लिए खतरा बना रहता है। इस घटना ने एक बार फिर अनियंत्रित परिवहन और सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही के मुद्दे को उजागर किया है।



