Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationसघन पौधारोपण को लेकर बैठक में दिए निर्देश

सघन पौधारोपण को लेकर बैठक में दिए निर्देश


Deoli News 10 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शिक्षा विभाग की ओर देवली ब्लॉक को सत्र 2024-25 में सघन पौधारोपण अभियान में 91 हजार 681 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। इस लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर बैठक आयोजित हुई।

इसे लेकर उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीणा की अध्यक्षता में नगरपालिका सभागार में देवली ब्लॉक के सभी पीईईओ यूसीईईओ, प्रिंसिपल्स की मीटिंग हुई। उपखंड अधिकारी ने सभी संस्था प्रधानों को प्रभावी कार्य योजना 2 दिन में बनाकर पंचायत स्तर पर मीटिंग लेने को कहा। बैठक में सीबीईओ देवली रामराय मीना ने सघन पौधारोपण अभियान में दिए गए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी संस्था प्रधानों को निर्देशित किया। राजीव शर्मा प्रधानाचार्य सहित सभी ने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सुझाव दिए। विकास अधिकारी ने मनरेगा से पूर्ण सहयोग के लिए प्रत्येक पीईईओ को 2 दिन में प्रस्ताव कार्य योजना बनाने को कहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d