Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsसड़क दुर्घटना के मामले में लग्जरी कार जब्त

सड़क दुर्घटना के मामले में लग्जरी कार जब्त


Deoli News 5 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र के गांवड़ी गांव में पिछले दिनों हुए सड़क दुर्घटना के मामले में देवली थाना पुलिस ने सोमवार को कार जब्त की है।

सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गत 12 जुलाई रात करीब 8 बजे गावड़ी में एक कार ने शिवपाल गुर्जर को टक्कर मार दी। बाद में देवली चिकित्सालय में उपचार के दौरान घायल शिवपाल की मौत हो गई। मामले में रामदेव पुत्र उग्माराम गुर्जर ने लापरवाहीपूर्वक कार चलाकर टक्कर मारने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने अनुसंधान कर दुर्घटना में प्रयुक्त लग्जरी कार को जब्त कर लिया। वहीं आरोपी हनुमान तेली निवासी गांवड़ी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d