Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedआयुर्वेदिक, यूनानी अस्पताल में नुकसान, पनवाड़ सागर समेत जलस्रोत छलके

आयुर्वेदिक, यूनानी अस्पताल में नुकसान, पनवाड़ सागर समेत जलस्रोत छलके

जलस्रोत भरने से ग्रामीणों में खुशी


Deoli News 5 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लगातार बारिश से विवेकानंद कॉलोनी स्थित सिटी डिस्पेंसरी में आयुर्वेद व यूनानी अस्पतालो में बड़ी मात्रा में जल भराव होने से न केवल समूचे परिसर बिजली का करंट फैल गया, बल्कि अस्पताल की दोनो विंगों के कक्षो में बरसात का पानी भरने से रखी हजारों रूपए के की दवाइयां खराब हो गई।

“दैनिक ब्यूरो” की सूचना के बाद कनिष्ठ अभियंता चंद्रशेखर के निर्देश पर निगम के कर्मचारियों ने तत्काल संज्ञान लेकर परिसर की बिजली काटी। दरअसल रविवार से सोमवार सुबह तक हुई लगातार बरसात से रात्रि को डिस्पेंसरी परिसर में वर्षा का पानी भर गया। यहां आयुर्वेद, यूनानी दवाइयां खराब हो गई। अस्पताल का रिकॉर्ड, फर्नीचर भी खराब भीगकर खराब गया। जिससे नुकसान हुआ है। सुबह जब स्टाफ के लोग अस्पताल खोलने पहुँचे तो परिसर में बिजली के करंट फैलने की शिकायत सामने आई। इस दौरान इलाज कराने आए लोगों को दूर रखा गया। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएल जांगिड़ ने नगर पालिका ईओ को छत मरम्मत करवाने को लेकर पत्र लिखा है। बारिश से दवाइयां, फर्नीचर व रिकॉर्ड भीग गया।

पनवाड़ सागर छलका, कई मार्ग अवरुद्ध

क्षेत्र के आधा दर्जन से ज्यादा बांधों पर चली चादर

Deoli News 5 अगस्त (महावीर माली) क्षेत्र में हो रही लगातार 24 घंटे से बरसात से पनवाड़ सागर भी छलक उठा और समीप के करीब आधा दर्जन से ज्यादा छोटे बांध छलक गए। जानकारी के अनुसार कालानाडा, पनवाड़, चांदली, राजकोट, सावंतगढ़, निवारिया सहित कई बांधों पर चादर चल चुकी है इससे किसानों में खुशी है। वहीं पनवाड़ सागर में सोमवार सुबह 14 फीट की फुल भराव क्षमता पर पानी आ गया है और पानी छलक गया। बता दें कि पनवाड़ सागर से पनवाड़ सहित सेदियावास, बांस लक्ष्मणा, गोपीपुरा, कल्याणपुरा, गावड़ी आदि तन में सिंचाई होती है।

आसपास के क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण पनवाड़ में रेगर मोहल्ला, आसन मोहल्ला, माताजी का चौक, देवनारायण कॉलोनी में पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई है। उधर, पनवाड़ चांदली मार्ग में पानी के भराव से मार्ग अवरुद्ध हो गया। जिससे छोटे वाहनों का आवागमन बंद हो गया। पनवाड़ से देवली मार्ग पर एक पेड़ के गिर जाने से रास्ता अवरुद्ध हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d