Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpसड़क निर्माण की घोषणा पर मिठाई खिलाई, आतिशबाजी की

सड़क निर्माण की घोषणा पर मिठाई खिलाई, आतिशबाजी की

  • ग्रामीणों ने खुशी का किया इजहार

  • परिवर्तित बजट में देवली से कुचलवाड़ा तक की सड़क निर्माण की हुई थी घोषणा


Deoli News 30 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान सरकार के परिवर्तित बजट में देवली से लेकर कुचलवाड़ा माताजी तक सीसी रोड निर्माण की घोषणा पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

इसे लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने परस्पर मिठाई खिलाई और खुशी का इजहार किया। इस दौरान दर्जनों ग्रामीण कुचलवाड़ा रोड पर एकत्र हुए। जहां ग्रामीणों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। वहीं ग्रामीणों ने परस्पर मिठाई खिलाई तथा सड़क निर्माण की घोषणा की खुशी व्यक्त की। इस दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक गोपीचंद मीणा का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने पिछले दिनों सदन में उक्त सड़क का मामला उठाया था। उल्लेखनीय है कि परिवर्तित बजट में देवली से लेकर कुचलवाड़ा माताजी तक सीसी रोड मय नाली डिवाइडर के लिए राज्य सरकार ने 15 करोड रुपए स्वीकृत की है। इससे कुचलवाड़ा के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। गौरतलब है कि यह सड़क पिछले कई वर्षों से बेहद क्षतिग्रस्त हो चुकी है। यह मार्ग कुचलवाड़ा स्थित बीजासन माता तक जाता है। उक्त शक्तिपीठ पर आसपास के जिलों समेत कई क्षेत्र से हजारों श्रद्धालु हर वर्ष आते हैं।

ऐसे में सड़क क्षतिग्रस्त होने से श्रद्धालुओं के साथ कुचलवाड़ा के ग्रामीणों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर नवरात्रि के दौरान श्रद्धालु बेहद परेशान होते थे। लेकिन बजट में सड़क की घोषणा से अब श्रद्धालुओं की राह आसान होगी।इस दौरान परमेशवर खटीक, चेतन शर्मा, मनोज सैनी, अभय उपाध्याय, मनोज शर्मा, शंभू नाथ, दीपक सेन, विष्णु राजावत, रोहित सोयल, विनोद वर्मा, पवन सोयल, सुनील सोयल, संदेश शर्मा, रामदेव रैगर आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d