Saturday, July 11, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsसड़क हादसे ने छीनी युवक की जिंदगी, साथी जयपुर रेफर हुआ

सड़क हादसे ने छीनी युवक की जिंदगी, साथी जयपुर रेफर हुआ

देवली के पुराने अजमेर मार्ग पर दर्दनाक हादसा


Deoli News 11 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पुराने अजमेर मार्ग स्थित नेगड़िया पुलिया के समीप शनिवार रात करीब साढ़े 8 बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोनों युवक मजदूरी का काम करते हैं और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नासिरदा की ओर से देवली लौट रहे थे। देवली गांव के पूर्व सरपंच राजबहादुर वर्मा के अनुसार मृतक योगेश (25) पुत्र शंकरलाल मेघवंशी निवासी देवली गांव है। हादसे में सिर से अत्यधिक रक्तस्राव होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार रामसिंह पुत्र कल्याण मीणा (40) निवासी देवली गांव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल देवली के राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए जयपुर ले गए।

एम्बुलेंसकर्मियों से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसा देवली-केकड़ी मार्ग पर नेगड़िया पुलिया से करीब 100 मीटर पहले देवली की ओर हुआ। प्रारंभिक तौर पर एक वाहन की टक्कर के बाद बाइक सवार असंतुलित होकर सड़क पर गिर गए। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि परिजनों की रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। मृतक के शव को देवली के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

इसके बाद परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here