Sunday, July 12, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskजनसेवा समिति का निःशुल्क आयुर्वेद शिविर संपन्न

जनसेवा समिति का निःशुल्क आयुर्वेद शिविर संपन्न

62 रोगियों को मिला उपचार और परामर्श


Deoli News 12 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जनसेवा समिति देवली एवं कालेड़ा कृष्ण गोपाल आयुर्वेद भवन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को राजस्थान पेंशनर भवन में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित हुआ।

समिति अध्यक्ष कानसिंह राणावत के अनुसार शिविर में अनुभवी वैद्य राजेश शर्मा ने 62 रोगियों की जांच कर उन्हें निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयां दी। इस दौरान उपवैद्य सुरेश चंद्र लुहार व परिचारक रघुवीर वर्मा ने दवा वितरण में सहयोग किया। कैम्प संयोजक कन्हैया लाल लुनिवाल के अनुसार, शिविर में श्वास, चर्म रोग, मधुमेह, गठिया व उदर रोगों सहित विभिन्न बीमारियों का उपचार किया गया। शिविर को सफल बनाने में घीसालाल टेलर, सत्यनारायण गोयल, राजेंद्र शर्मा, प्रहलाद शर्मा, सुरेंद्र सिंह, भवरलाल नायक, श्याम लाल पारीक, दिनेश गोयल, बाबूलाल जैन, महेंद्र जोशी व लोकेश सेन सहित ने रोगियों को सेवाएं दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here