Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसालासर बालाजी में होगा राज्य स्तरीय शिक्षक अधिवेशन

सालासर बालाजी में होगा राज्य स्तरीय शिक्षक अधिवेशन


Deoli News 15 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) शाखा देवली की बैठक तहसील अध्यक्ष शिशुपाल चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें राज्य स्तरीय शिक्षक अधिवेशन को लेकर चर्चा की गई।

तहसील मंत्री कैलाश शर्मा ने बताया कि बैठक का उद्देश्य आगामी 19 दिसंबर को सालासर बालाजी में होने वाले राज्य स्तरीय शिक्षक अधिवेशन में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करना था। बैठक में सभी शिक्षक से सालासर अधिवेशन में पहुंचने की बात कही गई। देवली की कार्यकारिणी सदस्यों को अपने क्षेत्रों में अधिकाधिक शिक्षकों को प्रेरित कर सालासर पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में तहसील मंत्री सहित पप्पू लाल वर्मा, मनीष चाष्टा, सत्य प्रकाश, माहेश्वरी, बलबीर मीणा, शाहरुख खान समेत शिक्षक उपस्थित थे।

ट्विनिंग स्कूल विजिट पर पहुंचा दल

पीएम श्री दूनी स्कूल का एक दल जवाहर नवोदय विद्यालय छान की गतिविधियों का अवलोकन करने पहुंचा। इस दल में प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, शिक्षक और छात्र शामिल थे। उन्होंने कक्षा शिक्षण, पीएम श्री योजना की गतिविधियां, हर्बल गार्डन, स्मार्ट क्लास रूम, आईसीटी लैब आदि का अवलोकन किया। यह विजिट पीएम श्री योजना के ट्विनिंग स्कूल कार्यक्रम के तहत किया गया।

दल को देवली के अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यहां आशीष खांडल और शिक्षाविद सत्यनारायण तिवारी भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d