Deoli News 8 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पथिक सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंह बस्सी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश गुर्जर ने क्षेत्र के सारदड़ा गांव निवासी सियाराम गुर्जर को संगठन के जिला महासचिव पद पर मनोनीत किया है। सियाराम गुर्जर ने संगठन पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया है। गुर्जर समाज के लोगों ने उन्हें महासचिव मनोनीत होने पर बधाई दी।



