Deoli News 8 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नासिरदा में गुरुवार से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की शुरुआत हुई। इस मौके पर महिलाओं ने श्री सीताराम मंदिर से कलश यात्रा निकाली।

सत्यनारायण धाकड़ ने बताया कि उक्त कथा का आयोजन श्रीसीताराम मंदिर धाकड़ समाज नासिरदा में किया जा रहा है। यहां प्रतिदिन दोपहर 12 से 2 बजे तक तथा अपरान्ह 3 से शाम 5 बजे तक कथा होगी। भागवत कथा की शुरुआत के मौके पर गुरुवार को गांव में विशाल कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर कलश धारण कर महिलाएं गीत गाते हुए चल रही थी। गांव के प्रमुख मार्गों पर कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। श्रीमद्भागवत कथा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है। उन्होंने बताया की कथा में आचार्य विष्णु दत्त प्रतिदिन कथा करेंगे। आगामी 14 फरवरी को कथा की पूर्णाहुति होगी।



