“आमसभा को करेंगे संबोधित”
Deoli News 7 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विधानसभा उपचुनाव को लेकर 8 नवंबर को देवली में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गुर्जर के समर्थन में आमसभा को संबोधित करेंगे।
इसे लेकर जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने बुधवार रात भाजपा कार्यालय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से सीआईएसएफ हेलीपैड पर आएंगे। यहां से सीएम कार द्वारा सभा स्थल हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में लोगों को संबोधित करेंगे। जिसमें भाजपा के कई मंत्री एवं नेता मौजूद रहेंगे। मंत्री चौधरी ने दावा किया कि भाजपा प्रत्याशी की जीत तय है। मुख्यमंत्री की सरकार में विकास कार्य तेज गति से हुई है। किसान व्यापारियों को राहत मिली है। लिहाजा लोग कड़ी से कड़ी मिलाते हुए डबल इंजन की सरकार में बीजेपी प्रत्याशी को भी जिताकर विधानसभा में भेजेंगे।



