Deoli News 8 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल आरटीसी देवली में सुरक्षा सप्ताह 2025 के तहत जिला अस्पताल टोंक के सहयोग से शनिवार को रक्तदान शिविर आयोजित हुआ।
जानकारी के अनुसार उक्त रक्तदान शिविर में आरटीसी का स्टाफ व प्रशिक्षण ने 100 यूनिट रक्तदान किया। इस दौरान अधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और उन्हें प्रोत्साहित किया। साथ प्रशिक्षणार्थियों को रक्तदान का महत्व बताया गया।


