Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsसोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन और फायरिंग करने के मामले में...

सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन और फायरिंग करने के मामले में दो महिला गिरफ्तार

अवैध हथियारों की खेप भी बरामद


Deoli News 10 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस सर्कल देवली की दूनी थाना पुलिस ने वन विभाग के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई कर अवैध हथियार बरामद किए है। वहीं हथियारों का प्रदर्शन कर सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

दूनी थाना प्रभारी हेमंत जनागल ने बताया कि इसे लेकर कनवाड़ा में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने सघन तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान दो मकान से अवैध हथियारों का जखीरा दो टोपीदार बंदूक, एक बंदूक गन, दो छुर्रा, मांस काटने के लकड़ी के दो गुट्टे बरामद हुए। यह बरामदगी कनवाड़ा में मुकेश मीणा व मनोज बलाई के घर से हुई। साथ ही फायरिंग के वीडियो व हथियारों का प्रदर्शन करने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रवासी पक्षियों के शिकार की फोटोग्राफ व हर्ष फायरिंग करती हुई महिलाओं के वीडियो वायरल हुए। इसे पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने गंभीरता से लिया और पुलिस को वन विभाग के साथ कार्रवाई के लिए निर्देश दिए।

पुलिस ने इस आरोप में सरोज देवी पत्नी मनोज बलाई एवं प्रेम देवी पत्नी छीतर लाल बलाई निवासी कनवाड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग-अलग 3 मामले दर्ज कर दोनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d