Deoli News 10 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम एवं द्वितीय के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत निबंध प्रतियोगिता हुई।
प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की जीवनी से संबंधित “निबंध लेखन प्रतियोगिता” हुई। प्रतियोगिता में बीकॉम तृतीय सेमेस्टर की छात्रा प्रिया मंगल ने प्रथम, एमए प्रथम वर्ष (भूगोल) के छात्र विशाल कुमार मीणा ने द्वितीय तथा बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की छात्रा खुशी जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सहायक आचार्य सुमन मीणा एवं सत्यनारायण मीणा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्राचार्य ने सभी स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई
देवकन्या महाविद्यालय में चल रहे सामाजोपयोगी उत्पादक कार्य एवं उमंग महोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को चम्मच रेस, रस्सा कस्सी, चेयर रेस, गोला फेक आदि खेल प्रतियोगिताए महाविद्यालय में हुई। इस दौरान चम्मच रेस प्रतियोगिता में बीएड देवली से कविता तेली, बीएड जहाजपुर से पिंकी बैरवा, डीएलएड से विद्या कामरी कुमावत, बीए बीएड तृतीय वर्ष से स्नेहा दमामी प्रथम रही।
वहीं रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में बीएससी, बीएड तृतीय वर्ष प्रथम रही। बीएड प्रथम वर्ष जहाजपुर द्वितीय स्थान पर रही। तृतीय स्थान पर बीएससी प्रथम वर्ष रही। चेयर रेस प्रतियोगिता में बीएड जहाजपुर से अनीता रेगर, बीएड देवली से निशा चन्देल, डीएलएड से यास्मीन बानो, बीएबीएड द्वितीय वर्ष से अंकिता मीणा प्रथम रही। जबकि गोला फेक में बीएड देवली से माया गुर्जर, बीएड जहाजपुर निहारिका राजावत, डीएलएड से नेराज जाट, बीएससी बीएड द्वितीय वर्ष से जिया योगी प्रथम रही।



