Deoli News 3 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को प्रदेश के आधा दर्जन नए नगर अध्यक्ष का मनोनयन किया है।
इनमें देवली से नगर पालिका के उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल को देवली कांग्रेस का नया नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। जिंदल के मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण किया। जबकि इससे पहले विनोद पुजारी नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी देख रहे थे।


