Deoli News 3 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के विवेकानंद कॉलोनी श्रीशांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के करीब सोमवार रात घर के बाहर से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार यह बाइक विवेकानंद कॉलोनी निवासी एवं नासिरदा में शिक्षक सुनील जैन की है। उनका मकान जैन मंदिर से सटी धाकड़ बोरिंग वाली गली में है। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम उन्होंने बाइक पोर्च की साफ सफाई के लिए घर के बाहर खड़ी की। इस दौरान शाम 7 से रात 8:30 के बीच अज्ञात व्यक्ति यह बाइक चुराकर ले गया। उन्होंने बताया कि यह बाइक उनके बड़े भाई नासिरदा निवासी राजेश कुमार के नाम से रजिस्टर्ड है। उन्होंने देवली पुलिस को रिपोर्ट दे दी है, जो मामले की जांच कर रही है।



