Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsटी 20 मैच में माहेश्वरी रॉयल्स ने जीत दर्ज की

टी 20 मैच में माहेश्वरी रॉयल्स ने जीत दर्ज की


Deoli News 3 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) माहेश्वरी समाज देवली के नवयुवक मंडल की ओर से महेश नवमी महोत्सव को लेकर T20 क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ।

अमरवासी क्रिकेट ग्राउंड पर माहेश्वरी रॉयल्स और माहेश्वरी टाइटंस टीम के बीच हुए इस मैच में माहेश्वरी रॉयल्स टीम ने कप्तान देवेश बिड़ला की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए पांच गेंद शेष रहते हुए 134 रन का लक्ष्य प्राप्त कर जीत दर्ज की। मैच में सत्य प्रकाश माहेश्वरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया। मैच के दौरान माहेश्वरी समाज के कई लोगों ने उपस्थित रहकर नवयुवक मंडल का हौसला वर्धन किया।

निष्पक्ष मैच के आयोजन के लिए मनीष पाराशर और अर्पित गोयल ने सहयोग किया। इस दौरान माहेश्वरी समाज के गोविंद नारायण सोमानी, भगवान लड्ढा, भागचंद आगीवाल, मुकेश तुरकिया भगवान मुंदड़ा आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d