कैंपस का विजिट किया
Deoli News 3 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ देवली के तत्वावधान में आर्यन मुकुल पब्लिक स्कूल में चल रहे गाइड दक्ष प्रशिक्षण शिविर में मंगलवार को गाइड छात्राध्यापिकाओं ने सीआईएसएफ परिसर भ्रमण कर यहां ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की जानकारी ली।
साथ ही विभिन्न हथियारों की जानकारी प्राप्त कर छात्राध्यापिकाएं रोमांचित हुई। दक्ष प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन छात्राध्यापिकाएं निनाद लगाते हुए।सीआईएसएफ तक पैदल हाइक करके पहुंची। यहां उन्होंने सीआईएसएफ में ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से जुड़ी जेल, चर्च और परेड ग्राउंड परिसर का भ्रमण किया और जानकारी प्राप्त की। इसके बाद सीआईएसएफ के जवानों द्वारा छात्राध्यापिकाओं को विभिन्न हथियारों की जानकारी दी गई। साथ ही हथियारों का प्रदर्शन भी किया गया।
सचिव द्वारका प्रसाद एवं सह सचिव अनिल गौतम ने बताया कि इससे पूर्व पैदल हाइक रैली को सर्किल ऑर्गेनाइजर टोंक आचु मीना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां प्रशिक्षक मुकेश प्रजापति, खेमराज मीणा, गजानंद वर्मा, महेश सिंह राजावत, वीणा शर्मा, रामकेश सैनी, हिमांशी जैन, निकिता कुमावत, प्रियंका कुलदीप आदि भी उपस्थित थे।


