29 अगस्त को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का टोडारायसिंह में कार्यक्रम
Deoli News 28 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 29 अगस्त को जिले के टोडारायसिंह में कार्यक्रम होगा। जिसका मुख्य उद्देश्य 60 हजार पौधे लगाना है। दरअसल यह कार्यक्रम कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के मार्गदर्शन व आग्रह पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है।
धौलपुर पुलिस ने ADG रैंक के अधिकारी को पकड़ा! कार्रवाई में पुलिस भी हैरान
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन और भाजपा कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए, परिवहन विभाग ने निजी स्कूलों और कॉलेजों की बसों को अधिकृत किया है। इस निर्णय से शुक्रवार को छात्रों और स्कूल प्रबंधन को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। बसों की कमी के कारण, स्कूलों और कॉलेजों को अपने विद्यार्थियों को लाने और ले जाने में परेशानी होगी। यदि यह कार्यक्रम शुक्रवार की बजाय रविवार को आयोजित होता, तो छात्रों और शिक्षण संस्थानों को इस तरह की परेशानी नहीं होती।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले बारिश को लेकर जिला कलक्टर के आदेश अनुसार रविवार समेत पांच दिनों तक स्कूलों में अवकाश रहा है। वहीं शुक्रवार को बसों की अनुपलब्धता से विद्यार्थियों को परेशानी होगी और अभिभावकों को बच्चों को छोड़ने जाना पड़ेगा। इसे लेकर स्कूल और कॉलेज प्रबंधन परेशान है।


