Deoli News 26 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ ने मंगलवार को मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम को ज्ञापन सौंपकर हंसराज साइंटिफिक मेटल वर्क फर्म द्वारा भेजी जा रही स्पोर्ट्स किट की गुणवत्ता की जांच करने और सीधे विद्यालयों को ग्रांट जारी करने की मांग की है।
संघ का कहना है कि फर्म द्वारा भेजी जा रही सामग्री गुणवत्तापूर्ण नहीं है और इससे खिलाड़ियों को परेशानी हो सकती है। संघ ने ज्ञापन में बताया है कि राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा जारी टेंडर के तहत 22 करोड़ 29 लाख रुपए की स्पोर्ट्स किट फर्म द्वारा भेजी जा रही है। संघ ने मांग की है कि सामग्री की जांच की जाए और यदि यह गुणवत्तापूर्ण नहीं पाई जाती है तो इसे वापस लौटा दिया जाए। संघ ने यह भी मांग की है कि सीधे विद्यालयों को ग्रांट जारी किया जाए, ताकि वे अपनी आवश्यकताओं के अनुसार सामग्री खरीद सकें।



