Deoli News 25 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधिक जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए एक सचल विधिक सेवा केंद्र मोबाइल वैन को मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है।
यह वैन 25 से 28 मार्च तक देवली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित करेगी। विधिक सेवा समिति सचिव बृजमोहन शर्मा ने बताया कि मोबाइल वैन के माध्यम से लोगों को विभिन्न विधिक अधिकारों और संरक्षणों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इनमें बाल विवाह रोकथाम, महिलाओं और बच्चों के अधिकार, संपत्ति के अधिकार, दहेज उत्पीड़न अधिनियम, बालश्रम, घरेलू हिंसा, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर तबके के लोगों के लिए संचालित कई योजनाएं शामिल हैं। इसी तरह वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, शारीरिक रूप से कमजोर लोगों की योजनाएं, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य संहिता आदि की जानकारी दी जा रही है।
इस मौके अभिलाषा जेफ अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति एवं सिविल न्यायाधीश, हर्ष मीणा, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय देवली समेत उपस्थित थे। पहले दिन रिको एरिया, देवली गांव, नेगडिया, कल्याणपुरा, देवली में जाकर लोगों को जागरूक किया गया।


