Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskस्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला, पूर्व मंत्री डॉ. सैनी ने की शिरकत

स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला, पूर्व मंत्री डॉ. सैनी ने की शिरकत


Deoli News 6 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पनवाड़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में रविवार को 91 स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन के दौरान पूर्व कृषि मंत्री व बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल सैनी समेत लोगो कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

खंड संपर्क प्रमुख पानमल खटीक ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि देवली खंड संघ चालक लक्ष्मीकांत पारीक, खंड कार्यवाह सत्यप्रकाश, प्रचारक अशोक कुमार, खंड व्यवस्थापक प्रहलाद  साहू, गोपाल धाकड़, खंड बौद्धिक प्रमुख महावीर नामा, उपखंड कार्यवाहक यतेंद्र  नामा, मंडल कार्यवाह राजकुमार  खटीक ने शस्त्र पूजन किया। आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। घोष वादन के साथ पथ संचलन शुरू हुआ, जो मुख्य बाजार होते हुए रेगर मोहल्ला, माली मोहल्ला, खटीक मोहल्ला, बैरवा मोहल्ला, होते हुए वापस आदर्श विद्या मंदिर में पहुंचा, जहां संचलन का समापन हुआ। पथ संचलन में स्वयंसेवक अनुशासित रूप से चल रहे थे। घोष की धुन से लोगों में जोश का संचार हो गया।

पथ संचलन के दौरान पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष उदयलाल गुर्जर, ओबीसी मोर्चा के महामंत्री छीतर डागर, ओबीसी मोर्चा के जिला मीडिया संयोजक महावीर प्रसाद माली, सत्यनारायण  महेश्वरी, युवा मोर्चा देवली शहर अध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य गोपाल सुराणा, पूर्व सरपंच लादू लाल खटीक, पूर्व सरपंच कानाराम मीणा, पूर्व सरपंच शिवराज माली सहित सैकड़ो ग्रामीणों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और पथ संचलन के दौरान लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा की और पुलिस प्रशासन की व्यवस्था मुस्तैद रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d