Deoli News 14 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जहाजपुर स्वस्तिधाम जैन मंदिर में आर्यिका स्वस्ति भूषण के तत्वावधान में आयोजित श्रावक संस्कार साधना शिविर में शिविरार्थियों की भोजन व्यवस्था के लिए श्री महावीर नवयुवक मंडल ने शनिवार को सेवा दी।
इस दौरान महावीर नवयुवक मंडल ने शिविरार्थियों को भोजन कराने की व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। यहां देवली महावीर मंदिर के सभी सदस्यों, महिला मंडल की सदस्यों द्वारा सहयोग किया गया। नवयुवक मंडल प्रवक्ता विशाल गोधा ने बताया कि देवली से सुबह श्रीमहावीर नवयुवक मंडल द्वारा एक नि:शुल्क बस स्वस्तिधाम के लिए लगाई गई थी। जिसमें 50 से अधिक सदस्य ने पहुंचकर शिवरार्थियो की भोजन की व्यवस्था की। नवयुवक मंडल अध्यक्ष सुरेश जी सोनी मौजूद थे।
जिला उपाध्यक्ष बनने पर नवल मंगल का सम्मान किया
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के नवनिर्वाचित टोंक जिला उपाध्यक्ष समाजसेवी नवल मंगल का देवली स्थानीय संघ द्वारा शनिवार को अभिनंदन किया गया। स्थानीय संघ सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने बताया कि मंगल को आगामी पांच वर्षों के लिए निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।
यहां स्काउट गाइड को प्रत्येक विद्यालय और संस्था तक संचालित करवाने संबंधी प्रयासों पर चर्चा की गई। सहायक कमिश्नर भंवरलाल कुम्हार, जिला प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश माहेश्वरी, क्वार्टर मास्टर मुकेश प्रजापति, कोषाध्यक्ष खेमराज मीणा, कार्यालय प्रभारी अनिल गौतम आदि मौजूद थे।


