Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedजल ही जीवन, उसका संरक्षण जरूरी, राजस्थान जल महोत्सव

जल ही जीवन, उसका संरक्षण जरूरी, राजस्थान जल महोत्सव

बीसलपुर में हुआ जिला स्तरीय समारोह


Deoli News 14 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जलझूलनी एकादशी पर जिले में पूर्ण भरे हुए जलाशयों पर शनिवार को ‘राजस्थान जल महोत्सव का आयोजन हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम बीसलपुर बांध के किनारे स्थित गोकर्णेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ।

राजस्थान जल महोत्सव 2024 के जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख सरोज बंसल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जल झूलनी एकादशी पर पूरे प्रदेश में जल संग्रहण व संरक्षण की जागरूकता के लिए राजस्थान जल महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है, एक-एक बूंद का संरक्षण जरूरी है। आज के समय में जल की महत्ता को समझते हुए उसका संरक्षण करना चाहिए तथा नलों को खुला छोड़कर पानी को व्यर्थ नहीं बहाना चाहिए। जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ प्रत्येक ब्लॉक तथा प्रत्येक बांधों सहित ग्राम स्तर पर जलाशयों पर ‘राजस्थान जल महोत्सव हुआ। इस दौरान बीसलपुर बांध के अधीक्षण अभियंता वीएस सागर ने भी जल की महत्ता को बताई।

पूजन कर जल संरक्षण का लिया संकल्प लिया

राजस्थान जल महोत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं द्वारा जल एवं पर्यावरण संरक्षण की थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिला प्रमुख ने बीसलपुर बांध के किनारे जल पूजन किया एवं जल संरक्षण का संकल्प लेते हुए भगवान इंद्रदेव का प्रदेश में भरपूर मात्रा में वर्षा के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा द्वारा जल का संरक्षण करने, जल का विवेकपूर्ण उपयोग कर व्यर्थ नहीं बहाने तथा जल को प्रदूषित नहीं करने सहित स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता की शपथ दिलाई।

वाटरशेड के अधिशाषी अभियंता देवानंद ने सभी का आभार व्यक्त किया। अतिरिक्त बीसलपुर बांध के अधिशाषी अभियंता मनीष बंसल, तहसीलदार देवली वीरेंद्र सिंह शेखावत, जिला परिषद् के अधिशाषी अभियंता शैलेंद्र सिंह, सरपंच किशन गोपाल सोयल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कल्पना विजय, नीलिमा आमेरा समेत जल संसाधन विभाग, शिक्षा विभाग के विभिन्न अधिकारी विद्यार्थी, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर आदि थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d