Deoli News 24 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) वर्ष 2024 का हरिराम शर्मा स्मृति पुरस्कार छात्रा पायल मीना को उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में दिया जाएगा।
यह पुरस्कार उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीना सौपेंगे। पुरस्कार समिति के सचिव पूर्व पार्षद नवल जोशी ने बताया कि गत 23 वर्षों से देवली नगर पालिका क्षेत्र में दसवीं बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को यह पुरस्कार दिया जा रहा है। इस बार 24 वां हरिराम शर्मा स्मृति पुरस्कार आर्यन मुकुल सेकेंडरी स्कूल की छात्रा पायल मीना पुत्री प्रहलाद मीना को देवली नगर पालिका क्षेत्र में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं परीक्षा में सर्वाधिक 98.17 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर दिया जाएगा। छात्रा को पुरस्कार स्वरूप मां सरस्वती की धातु प्रतिमा, प्रमाण पत्र एवं 1001 रुपए नकद राशि दी जाएगी। बता दे कि हरिराम शर्मा सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापक थे, जिनकी स्मृति में हर वर्ष यह पुरस्कार दिया जाता है।



