Deoli News 23 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री नामदेव टाक क्षत्रिय दर्जी समाज देवली के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मदनलाल डीडवानिया ने नामदेव धर्मशाला में आयोजित बैठक में कार्यकारिणी की घोषणा की है।
कार्यकारिणी में संरक्षक भँवरलाल डिडवानिया, घीसालाल टेलर, रामचंद्र टेलर, राम अवतार सर्वा, उपाध्यक्ष द्वारका प्रसाद, हुकम चंद टेलर, सुरेंद्र डीडवानिया, कोषाध्यक्ष गोपाल झांकल, सह कोषाध्यक्ष कुंदन रोलानी, मंत्री राजेंद्र झांकल, सह मंत्री अमर चंद, व्यवस्थापक सुरेश झांकल, नरेन्द्र, संगठन मंत्री पंकज नथैया, अरुण डिडवानिया को मनोनीत किया है। बैठक में आगामी बसंत पंचमी महोत्सव मनाने एवं समाजिक विकास को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय किए।



