Deoli News 25 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सेवानिवृत प्रधानाध्यापक व दिवंगत हरिराम शर्मा की स्मृति में दिया जाने वाला हरिराम शर्मा स्मृति पुरस्कार 2023 छात्रा मनाली मीना को दिया जाएगा।
यह पुरस्कार उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीणा सौपेंगे। पुरस्कार समिति के सचिव व पूर्व पार्षद नवल जोशी ने बताया कि गत 22 वर्षों से देवली नगर पालिका क्षेत्र में दसवीं बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को यह पुरस्कार दिया जा रहा है। इस बार 23 वां हरिराम शर्मा स्मृति पुरस्कार आर्यन मुकुल सेकेंडरी स्कूल की छात्रा मनाली मीना पुत्री हेमराज मीणा को देवली नगर पालिका क्षेत्र में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं परीक्षा में सर्वाधिक 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर दिया जाएगा। छात्रा को पुरस्कार स्वरूप मां सरस्वती की धातु प्रतिमा, प्रमाण पत्र व 1001 रुपए नकद राशि दी जाएगी।



