Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsहादसा : ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

हादसा : ट्रक की टक्कर से महिला की मौत


Deoli News 26 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दुनी के बंथली बाईपास पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक अज्ञात ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि उसका पति बाल-बाल बच गया। मृतक महिला की पहचान नुरका (32) पत्नी मुकेश रेगर के रूप में हुई है, जो रेगर मोहल्ला घाड़ रोड, दूनी की रहने वाली थी। दोनों पति-पत्नी मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते थे और उनके दो मासूम बच्चे हैं, जिनकी उम्र 10 साल और 7 साल है। हादसा शुक्रवार को करीब 12:30 बजे सतवाडा गांव से वापस टोंक की ओर जाते समय हुआ, जब ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति मुकेश गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला के पति मुकेश ने बताया कि वे दोनों टोंक में एक कार्यक्रम के कारण जल्दी छुट्टी कर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। महिला की मौत के बाद उसके दोनों मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की खबर मिलते ही रेगर मोहल्ले में सन्नाटा छा गया। पुलिस अज्ञात ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।

नरेश मीणा आज तोडेंगे अनशन! जानिए किसने किया यह बड़ा ऐलान?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d