Deoli News 26 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कुचलवाड़ा रोड पर शारदीय नवरात्र में दस दिवसीय भव्य गरबा डांडिया महोत्सव धूमधाम से आयोजित हो रहा है।
यह आयोजन हनुमान नगर नवयुवक मंडल, हनुमान नगर कुचलवाड़ा कला के तत्वावधान में जनसहयोग से कुंचलवाड़ा रोड स्थित गौतम गार्डन में किया जा रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्रवासी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। गुरुवार रात डांडिया महोत्सव में रणवीर सिंह चौहान (निदेशक, मानव धर्म शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, पनवाड़ मोड़) और पत्रकार अनिल जोशी ने अतिथि के रूप में शिरकत की। गरबा कमेटी द्वारा अतिथियों का तिलक लगाकर और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। इस महोत्सव में महिला-बालिका गरबा नृत्य, पुरुष नृत्य, मिक्स डांस और रोचक खेल स्टैचू, चेयर रेस, और बॉल पास सहित कई अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। अतिथियों ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए और मंडल को आर्थिक सहयोग भी दिया।



