मानवता हुई शर्मसार
Deoli News 9 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीती रात देवली से अपने गांव नयागांव लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वहीं टक्कर के बाद शव रातभर सड़क पर पडा रहा। लेकिन किसी ने भी मानवता नहीं दिखाई।
सोमवार सुबह ग्रामीणों ने परिजनों को इसकी सूचना दी। हेड कांस्टेबल बन्नालाल यादव ने बताया कि मृतक दूनी थाना क्षेत्र नयागांव राजकोट निवासी मुखराज (35) पुत्र सत्यनारायण गुर्जर है, जो रविवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच में बाइक पर सवार होकर देवली से अपने गांव नयागांव आ रहा था। इस बीच बेनपा चौराहे व राजकोट के बीच अज्ञात वाहन ने मुखराज की बाइक को टक्कर मार दी। जिसकी टक्कर से वह बाइक समेत गिर गया। वहीं उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। सोमवार को वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मृतक खेतीबाड़ी कर अपना जीवन यापन करता था।
हैरानी की बात यह है कि मुखराज रातभर सड़क पर पड़ा रहा। किसी ने भी उसकी संभाल नहीं की। जबकि राजकोट पनवाड़ देवली मार्ग पर 24 घंटे लोगों व वाहनों का आवागमन बना रहता है। लेकिन बाइक सवार तड़पता रहा। लेकिन किसी ने भी इस घटना के बारे में ना तो पुलिस को सूचना दी और नहीं परिजनों को। संभवत अत्यधिक खून के बहने व रातभर पड़ा रहने से उसकी मौत हो गई। दुनी थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। यदि समय पर मुखराज की संभाल हो जाती तो शायद जान बच सकती थी।



