Deoli News 9 दिसम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पं दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय सिरोही में सोमवार को देवली के शर्मा कोचिंग क्लासेज के छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण किया।
इस दौरान कृषि जागरूक अभियान में बच्चों को कृषि से जुड़े कोर्स के बारे में बताया। इसके साथ ही अलग-अलग फैकल्टी ने अपने लैब का निरीक्षण कराकर अपने विभागों में होने वाले कामों से अवगत कराया व कृषि महाविद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया की जानकारी दी। विद्यार्थियों को एग्रीकल्चर सब्जेक्ट में विभिन्न स्कोप व रोजगार के अवसर बताएं। स्टूडेंट को बताया गया कि वे किस तरह से कृषि के क्षेत्र में एक अच्छा भविष्य चुन सकते हैं।
public Voice : बांग्लादेश में हिंदू वर्ग एवं अल्पसंख्यकों पर अत्याचार रोका जाए



